फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा से टिकट मांगने वालों से 22-22 हजार रुपये लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा से टिकट मांगने वालों से 22-22 हजार रुपये लेने का आरोप
विज्ञापन

देवरिया। पंचायत चुनाव के बाद सपा की गुटबाजी तो उभरकर सामने आ ही रही है, पार्टी की अदंरुनी लेने-देने की पोल भी खुलने लगी है। रविवार को सपा नेताओं ने कचहरी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव की अध्यक्षता में बैठक कर जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि जिला पंचायत सदस्य का टिकट मांगने वाले 117 लोगों से 22-22 हजार रुपये वसूला गया। जिसे टिकट नहीं मिला उसके पैसे भी नहीं लौटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना यादव ने कहा कि 56 वार्डों के लिए 117 लोगों ने पैसा जमा किया है। उन्होंने कहा कि पैसा नहीं लौटाया गया तो कार्यकर्ता क्रमिक अनशन करेंगे। अन्य वक्ताओं ने कहा कि सपा में नई परंपरा शुरू हो गई है। जो पहले नहीं थी। यही वजह है कि पार्टी से कार्यकर्ता दूरी बनाने लगे हैं। कई बार अध्यक्ष से बात की गई लेकिन वह मिलने के लिए समय नहीं दे रहे हैं और न ही पैसे लौटाने की बात कह रहे हैं। इस मौके पर रामाश्रय गौड़, रामध्यान कनौजिया, राजन मिश्र, चौथी प्रसाद, हेमलता देवी, अशोक यादव, अशोक राजभर, आफताब आलम, संतोष यादव, रामभजन गौड़, मावेंद्र यादव, महावीर गौड़, भवनाथ यादव, अंकिता यादव, रामप्रकाश मुन्ना, निर्भय यादव आदि मौजूद रहे। उधर, सपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि सभी से बीस हजार रुपये समाजवादी बुलेटिन एवं दो हजार सक्रिय सदस्यता के लिए जमा कराए गए थे। ऐसा पार्टी का निर्देश है। प्रदेश कार्यालय से इसकी रसीद भी आ चुकी है। आरोप लगाने से पहले इन्हें सच्चाई जान लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें