देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी युवक पर पुलिस ने सोमवार देर की शाम को प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर कर आरोप लगाया कि एक गांव का युवक उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। शादी के लिए दबाव बनाने पर मुकर गया। अब धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद