फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संपत्ति हड़पने का आरोप, परिवाद दर्ज

Fri, 06 Nov 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र के हाटा गांव में बुजुर्ग महिला की फर्जी वसीयत तैयार कर संपत्ति हड़पने के आरोप में अदालत ने परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने अपने बड़े भाई, भाभी और दो अन्य लोगों पर साजिश रचकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। सिविल जज प्रवर खंड एवं एसीजेएम प्रफुल्ल उपाध्याय की अदालत ने दो नवंबर को आदेश पारित करते हुए 17 नवंबर को शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करने की तारीख तय की है। हाटा गांव निवासी अंगद राव ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके परिवार की अनारी देवी के कोई संतान नहीं थी।
पति रामचंद्र राव की मृत्यु के बाद अंगद और उनके दो भाई अभय सिंह व जयशंकर सिंह उनकी देखभाल और इलाज का खर्च उठाते थे। आरोप है कि बड़े भाई जयशंकर सिंह और उनकी पत्नी पूनम सिंह ने बब्बन गोड़ व मुन्ना राजभर की मदद से 17 अक्तूबर 2019 को अनारी देवी की फर्जी वसीयत तैयार कराकर पंजीकृत करा ली। उस समय अनारी देवी की उम्र करीब 85 वर्ष थी। वह कम सुनती थीं और उन्हें स्पष्ट दिखाई भी नहीं देता था।
विज्ञापन

अंगद के अनुसार, 24 जून 2026 को वसीयत की प्रमाणित प्रति मिलने पर उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। उन्होंने भलुअनी पुलिस और 10 अगस्त को एसपी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अदालत ने पाया कि शिकायतकर्ता को सभी आरोपियों और घटनाक्रम की जानकारी है। पुलिस जांच से नए साक्ष्य मिलने की आवश्यकता नहीं दिखती।
इसलिए प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कराने के बजाय आवेदन को परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें