फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्याका आरोप, सास और ससुर हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्याका आरोप, सास और ससुर हिरासत में
विज्ञापन

प्रतापपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के सिकटिया दीनाचक गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की सास व ससुर को हिरासत में ले लिया है।
सिकटिया दीनाचक के मुस्तफा अली का करीब एक साल पूर्व देवरिया कोतवाली स्थित धूमनगर निवासी मुस्तफा शेख की पुत्री सर्बिया बेगम के साथ निकाह हुआ था। दो माह पूर्व सर्बिया का पति मुस्तफा रोजगार के लिए हिमाचल प्रदेश चला गया। मंगलवार की रात सर्बिया की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायकों वालों का आरोप है कि मृतक के गले पर चोट के निशान दिख रहे थे। बेटी की मौत की सूचना मिलने पर पहुंचे सर्बिया के पिता मुस्तफा शेख ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले पांच लाख रुपये एवं अपाचे गाड़ी और शादी का खर्च मांग रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उन लोगों ने सर्बिया बेगम की गला दबाकर हत्या कर दी है। शादी के बाद से ही उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में एसडीएम भाटपाररानी ध्रुवकुमार शुक्ला और सीओ सलेमपुर श्रीयश त्रिपाठी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका की सास व ससुर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप
बनकटा। थाना क्षेत्र के रतसिया गांव में संदिग्ध हालात में हुई महिला की मौत के मामले में मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के लालचक गांव के नंदू यादव ने तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री नेहा की शादी 13 जून 2020 को बनकटा के रतसिया गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए नेहा को प्रताड़ित करते थे। पंचायत भी हुई थी। आरोप है कि विगत 20 फरवरी को ससुराल वालों ने उनकी पुत्री को जला दिया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान नेहा की मौत हो गई। पिता ने पति, ससुर, जेठानी, ननद पर आरोप लगाया है। इस संबंध में एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। जांच में हीटर से आग सेंकने के दौरान हादसा की बात सामने आई थी। पीएम रिपोर्ट मंगाई गई है, जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें