भाटपाररानी के खामपार थाना के बंगरा बाजार में सोमवार को ऑर्केस्ट्रा नर्तकियों के आवास में घुसकर कुछ युवकों ने छेड़खानी कर दी। ऑर्केस्ट्रा मालिक ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ऑर्केस्ट्रा मालिक गोविंद कुमार निवासी भैरहवा, नेपाल ने तहरीर में आरोप लगाया है कि वह बंगरा बाजार में किराए का कमरा लेकर ऑर्केस्ट्रा चलाता है।
उसके पास नेपाल की कुछ नर्तकियां हैं। दिन में गांव के ही कुछ युवक कमरे में घुसकर नर्तकियों से छेड़खानी करने लगे। नर्तकियों के शोर करने पर जब पहुंचा और मना किया तो उन्होंने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ऑर्केस्ट्रा मालिक ने अस्पताल में इलाज कराया और तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।