फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज आने के क्रम में तोड़ा दम

Tue, 12 Mar 2024 12:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

श्रीरामपुर थाना के चकरवा टोला प्रेम राय निवासी एक प्रसूता को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने बिहार के मैरवा में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ।
विज्ञापन
देवरिया मेडिकल कॉलेज।संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के श्रीरामपुर थाना के चकरवा टोला प्रेम राय निवासी एक प्रसूता को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने बिहार के मैरवा में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। कुछ घंटों बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। यह देखकर परिजन उसे लेकर देवरिया मेडिकल कॉलेज आ रहे थे। तब तक रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


चकरवा टोला प्रेम राय निवासी हसीना खातून पत्नी शहजाद हुसैन गर्भवती थीं। प्रसवा पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने बिहार के मैरवा स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की बात कही तो परिजनों ने हामी भर दी। इसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दिया।

ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित थे। परिजनों में खुशी का माहौल था, परंतु कुछ घंटों बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। यह देखकर उसे प्राइवेट नर्सिंग होम की डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजन उसे लेकर देवरिया मेडिकल कॉलेज के लिए चले, परंतु रास्ते में प्रसूता ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें