भटनी। क्षेत्र के नोनापार गांव के फुलवरिया टोले में कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप को लेकर शुक्रवार को लोगों ने धरना दिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जमीन से कब्जा हटाने की मांग की गई।
नोनापार गांव स्थित मणिनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज के नाम फुलवरिया टोले में 12 डिसमिल जमीन है। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने उक्त जमीन पर कब्जा कर लिया है।
इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र चौहान ने एसडीएम सलेमपुर को शिकायती पत्र देकर कब्जा हटाने की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने पर आजाद सेना पार्टी के जिलाध्यक्ष मोनू तिवारी के नेतृत्व में लोगों ने धरना दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार मनीष मिश्र और प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्त मौके पर पहुंचे। उन्होंने कब्जा हटाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
एसडीएम सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि शिकायत मिली है। जल्द ही टीम भेजकर कॉलेज की जमीन से अवैध कब्जा हटाया जाएगा। संवाद