देवरिया। दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकालने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने 14 नवंबर को पति, सास, देवर और दो ननदों पर प्राथमिकी दर्ज की। पीड़िता ने कमरे में बंद कर पिटाई करने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया है।
उमानगर निवासी सुमन कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 30 नवंबर 2019 को अर्जुन सिंह से हुई थी। शादी में मायके वालों ने 10 लाख रुपये नकद, दो लाख रुपये बैंक खाते में और आभूषण समेत घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि कुछ दिन बाद पति ने कारोबार बढ़ाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।
मांग पूरी नहीं होने पर पति अर्जुन सिंह, सास मीरा देवी, देवर अंकुर सिंह और ननद प्रियंका सिंह व अंकिता सिंह प्रताड़ित करने लगे। कई बार मारपीट हुई। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद