फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर नगर पंचायत में पुराने काम पर भुगतान की साजिश का आरोप

Sun, 03 Aug 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। करीब 30 लाख रुपये के हो चुके निर्माण कार्यों का नगर पंचायत ने भुगतान करने का ताना-बाना बुन लिया है। टेंडर निकाल दिया गया है।
टेंडर निकालने के बाद जब लोगों को जानकारी हुई तो इसकी शिकायत एडीएम व एसडीएम सेे करते हुए जांच करने की मांग करते हुए टेंडर निरस्त करने की मांग की है।
टेंडर के आधार पर जब ठेकेदारों ने आवेदन किया तो पता चला अधिकतर परियोजनाओं पर निर्माण कार्य हो चुका है। इसके बाद नगर पंचायत वार्ड संख्या एक निवासी सुमेश्वर सिंह ने एडीएम वित्त व राजस्व रामशंकर को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि नगर पंचायत ने 12 परियोजनाओं पर निर्माण कार्य के लिए टेंडर निकाला है। इसमें से अधिकतर परियोजनाओं पर निर्माण कार्य हो चुका है।
निर्माण कार्य हो चुके परियोजनाओं में ओवरब्रिज के नीचे गांधी चौक से हनुमान मंदिर तक चहारदीवारी एवं सुंदरीकरण, पौधरोपण, इंटरलाॅकिंग व शौचालय निर्माण, सहित कई परियोजनाओं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने इस मामले की एसडीएम को जांच करने के निर्देश दिए हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेंद्र पांडेय ने बताया कि गलत टेंडर निकला गया होगा तो उसे निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें