संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुलिस अधीक्षक सकंल्प शर्मा के निर्देश पर खामपार पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी को मंगलवार को धर दबोचा। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भठवा तिवारी मोड़ के पास से बखरी निवासी रियासत पुत्र वजीर मुहम्मद की गिरफ्तारी की। जांच के दौरान उसके पास से एक अदद व एक 12 बोर का कारतूस बरामद कर जब्त कर लिया। इसके बाद कागजी प्रक्रिया करते हुए उसे जेल भेज दिया। गिरफ्तारी आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियिम, भटनी थाने में गैंगस्टर व खामपार थाने आर्म्स एक्ट सहित चार मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी का अन्य आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। गिरफ्तारी करने वालों में उप निरीक्षक महेंद्र कुमार चतुर्वेदी, देवेंद्र प्रताप, प्रियांशु दूबे दलबल के साथ मौजूद रहे। संवाद