फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा के शासन में सभी वर्गों का हो रहा विकास

Thu, 27 Mar 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम को संबो​धित करते सदर विधायक डॉ. शलभ म​णि त्रिपाठी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी सोनूघाट। सदर ब्लॉक के नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण बुधवार को सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी और बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने भूमि पूजन एवं क्षेत्र पंचायत निधि से चार करोड़ की लागत से ब्लॉक क्षेत्र में चल ही 70 परियोजनाओं के शिलापट्ट एवं एक करोड़ की लागत से नवनिर्मित सभागार का फीता काटकर लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार में चौतरफा विकास हो रहा है। पूर्व में जब ब्लॉक परिसर में प्रचंड गर्मी में बैठक आयोजित की जाती थी तो सभी लोग पसीने से भीत जाते थे। सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख नेतृत्व में उनके उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य से मिले। उन्होंने सभागार निर्माण का आश्वासन दिया। आज आम जनता को सौंप दिया है। बरहज के विधायक दीपक मिश्र शाका ने कहा कि 2017 के पूर्व के पूर्वांचल को देखा है। 2017 के बाद का भी पूर्वांचल देख रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य द्वार पर घंटों तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के थाल में फूल लेकर खड़े रहना चर्चा बना रहा। कार्यक्रम को भाजपा नेता नीरज शाही, संजय सिंह, डाॅ. मधुसूदन मिश्र, रणविजय सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पवन कुमार गुप्त पिंटू ने अथितियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें