फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में वैध पाए गए सभी नामांकन पत्र

Tue, 16 Feb 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य के दावेदारों के नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को हुई। इस पद के लिए सपा, भाजपा और बसपा समेत पांच लोगों ने दावेदारी की है।
विज्ञापन


इसमें सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। 18 को दिन में 11 बजे से नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है।

जिला मजिस्ट्रेट कार्यकक्ष में मंगलवार को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई।

सपा प्रत्याशी रामअवध यादव, भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह, बसपा प्रत्याशी अजीत वीर विक्रम सिंह उर्फ अजीत शाही, पंचायत प्रतिनिधि संघ के प्रत्याशी डॉ. चतुरानन ओझा  विधान परिषद सदस्य स्थानीय प्राधिकारी देवरिया के लिए नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को 11 बजे से शुरू हुई।

जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की गहनता से जांच की। दिन में 12.30 बजे तक सभी नामांकन पत्रों की जांच कर ली गई, जिसमें सभी प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दुरुस्त मिला।
विज्ञापन


इस पद के लिए सपा, भाजपा और बसपा के साथ ही पांच लोगों ने दावेदारी की है। इसमें सपा से रामअवध यादव, भाजपा से सुनील सिंह, बसपा से अजीत वीर विक्रम सिंह उर्फ अजीत शाही ने दावेदारी की है।
विज्ञापन


इन लोगों के अलावा प्रंचायत प्रतिनिधि महासंघ के प्रत्याशी डॉ. चतुरानन ओझा और सेवानिवृत डीपीआरओ जनार्दन प्रसाद शाही शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें