फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वेद में समस्त ज्ञान और विज्ञान निहित

Tue, 12 Aug 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट (देवरिया)। वेद विश्व साहित्य के आदि ग्रंथ हैं। इसमें समस्त ज्ञान-विज्ञान निहित है। संस्कृत वह भाषा है, जिसमें मानव ने बोलना प्रारंभ किया था और जिसके ग्रंथ ज्ञान-विज्ञान की खान हैं। यह विचार उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम ने मंगलवार को व्यक्त किए। वह उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान एवं महंत त्रिवेणी पर्वत इंटर कॉलेज, बिशुनपुरा बाजार के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत सप्ताह के तहत संस्कृत भाषा समस्त ज्ञान-विज्ञान की जननी विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संस्कृत के अध्ययन-अध्यापन को लोकप्रिय बनाने की आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस प्राचीन और समृद्ध भाषा की महत्ता समझ सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें