फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुले रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर : डीएम

Mon, 16 Nov 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जनपद में सोमवार 16 नवंबर को कोई सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। सभी शासकीय कार्यालय पूर्व निर्धारित समयानुसार सामान्य रूप से खुले रहेंगे तथा कार्यालयों में शासकीय कार्य यथावत संपादित किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम मधुसूदन हुल्गी ने जनसामान्य एवं समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि वे किसी भी प्रकार की अवकाश संबंधी अफवाहों पर ध्यान न दें। बता दें कि सोशल मीडिया में किसी ने सोमवार को छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की सूचना प्रसारित कर दी थी। डीएम ने बताया कि किसी ने फर्जी पत्र जारी किया है। इस पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। केवल स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में ही छठ पूजा के अवसर पर अवकाश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें