फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिंदा महिला को सचिव ने घोषित कर दिया मृत

Wed, 06 Aug 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। क्षेत्र के पोखरभिंडा लाला ग्राम पंचायत में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सचिव और ग्राम प्रधान नेएक जीवित महिला को कागजों में मृत घोषित कर दिया। इस वजह से उसकी वृद्धा पेंशन 2022 से बंद है। पीड़ित महिला बिंदु श्रीवास्तव का कहना है कि वह पहले वृद्धा पेंशन पाती थीं। अचानक पेंशन बंद हो गई। उन्होंने विकास भवन में जानकारी ली तो पता चला कि उसे 2022 में मृत दर्ज कर दिया गया है। उसने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायती पत्र देकर इस कार्रवाई को गलत बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि जीवित होते हुए भी मृत घोषित करने की जिम्मेदारी ग्राम सचिव और प्रधान की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें