फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अमृत कलश में लिया गया अक्षत और मिट्टी

Mon, 11 Sep 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के परसियां तिवारी और भलुअनी के परसियां अजमेर में रविवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत अमृत कलश में ग्रामीणों से मिट्टी और अक्षत लिया गया। जिसे दिल्ली में बगीचे में स्थापित किया जाएगा। परसियां तिवारी के प्राचीन हनुमान मंदिर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमृत कलश यात्रा के जिला प्रभारी और महामंत्री सुनील गुप्त के अगुवाई में लोगों से कलश में मिट्टी और अक्षत लिया गया। उन्होंने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। शहीदों के सम्मान में कलश यात्रा निकाली गई है। कार्यक्रम को रमापति तिवारी, जयप्रकाश मिश्र, रामजोखन निषाद, ध्रुव देव मिश्र, धीरेंद्र तिवारी आदि ने संबोधित किया। दूसरी ओर भलुअनी के परसियां अजमेर में ब्लॉक प्रमुख छ्ठ्ठू यादव, विनोद कुमार सिंह, धनवंत सिंह, प्रमोद सिंह, काशीपति शुक्ल के नेतृत्व में लोगों से अक्षत और मिट्टी लिया गया। मौके पर केदार यादव, रामचंद्र गोंड़, अनिल, रामराज यादव, भोरिक यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें