फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 16 को देवरिया आएंगे अखिलेश यादव, पीड़ित दोनों परिवारों से करेंगे मुलाकात

Fri, 13 Oct 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 16 अक्तूबर को देवरिया आएंगे। यहां वह फतेहपुर सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित दोनों परिवारों से मिलेंगे। उनका कार्यक्रम तय होने के बाद इस मामले में सियासी चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि अखिलेश यादव 16 अक्तूबर को जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। वह सुबह दस बजे लखनऊ से चलेंगे। सड़क मार्ग से तीन बजे फतेहपुर गांव पहुंचेंगे। यहां पर मृतकों को श्रद्धांजलि देने के बाद सत्यप्रकाश दूबे एवं प्रेम यादव के परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करेंगे।
इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। गांव में पुलिस जवानों की तैनाती शुरू हो गई है। दोनों घरों के पास सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के नेता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें