फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर से अखिलेश सिंह को मिला कांग्रेस का टिकट

Thu, 02 Feb 2017 11:31 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
congress logo
विज्ञापन
देवरिया (ब्यूरो)। रुद्रपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के निर्वतमान विधायक अखिलेश प्रताप सिंह को पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। इससे कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। पटाखे छोड़ खुुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


सपा-कांग्रेस गठबंधन में रुद्रपुर सीट कांग्रेस के खाते में गई है। हालांकि कांग्रेस से निर्वतमान विधायक अखिलेश प्रताप सिंह के होने के बावजूद टिकट मिलने में हो रही देरी से तरह-तरह के कायस लगाए जा रहे थे।

कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मायूस थे। क्योंकि जिले की सात सीटों में छह देवरिया सदर, बरहज, सलेमपुर सुरक्षित, भाटपाररानी, पथरदेवा और रामपुर कारखाना सीट से सपा पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन


2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह ने सपा के मुक्तिनाथ यादव को पटखनी दी थी। अखिलेश को 40783 और मुक्तिनाथ को 33356 वोट मिले थे। कांग्रेस नेताओं ने अखिलेश प्रताप सिंह को टिकट मिलने पर पार्टी हाईकमान को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें