फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: झारखंड की अंडर-19 टीम के संभावित खिलाड़ियों में देवरिया के अखिलेश भी शामिल

Sun, 09 Jul 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
 क्रिकेटर अखिलेश
विज्ञापन
जनपद में मौका नहीं मिल रहा तो अन्य राज्यों का रुख कर रहे यहां के खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। बरियारपुर क्षेत्र सोहनीपार निवासी अखिलेश क्रिकेट के क्षेत्र में ऑलराउंडर के रूप में उभर रहे हैं। झारखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम के संभावित 25 खिलाड़ियों में वह चुने गए हैं। जल्द ही उनके बीसीसीआई का फॉर्म भी भरने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके लिए अक्टूबर में रांची में फाइनल टीम चयन के लिए कैंप लगेगा।
अपने प्रदेश एवं मंडल स्तर पर क्रिकेट के क्षेत्र में कॅरियर बनाने में कड़ी प्रतिस्पर्धा एवं कम संभावनाओं को देखते हुए जनपद के कई खिलाड़ी अन्य राज्यों का रुख कर ले रहे हैं। जिले के अयान चौधरी, प्रियंका चौहान के बाद अब इस कड़ी में एक और नया नाम जुड़़ गया है। सोहनीपार निवासी विरेंद्र यादव के तीन संतानों में सबसे छोटे अखिलेश यादव ने वर्ष 2010-11 में पहले स्पोर्ट्स स्टेडियम और उसके बाद भुजौली स्थित देवरिया क्रिकेट क्लब से क्रिकेट का प्रशिक्षण लेने के बाद अब झारखंड राज्य की अंडर-19 टीम में जगह बनाने कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन

वहां की टीम से वह इंटर डिस्ट्रिक्ट खेल चुके हैं। टीम में बतौर ओपनर बैट्समैन एवं ऑफ ब्रेक गेंदबाजी बेहतर प्रदर्शन करने के बाद वह स्टेट टीम कैंप में भी चुने गए हैं। अखिलेश ने बताया कि अपने प्रदेश व जोन में मौका नहीं मिलने पर उन्हें पड़ोसी राज्य झारखंड का रुख करना पड़ा। यहां की अंडर-19 टीम में जगह मिले, इसके लिए वह कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। अक्टूबर माह में संभावित 25 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर लगेगा, इसकी तैयारियों में वह जुटे हुए हैं।
विज्ञापन



16 सदस्यीय टीम में जगह मिली तो बीसीसीआई से मिलेगी फीस और सुविधा


अखिलेश के मार्गदर्शक एवं देवरिया क्रिकेट क्लब के प्रशिक्षक नीरज वापजेयी ने शनिवार को बताया कि झारखंड की अंडर-19 टीम के फाइनल चयन के लिए अक्तूबर माह में संभावित खिलाड़ियों का शिविर लगेगा। इसके बाद फाइनल 16 सदस्यीय टीम चयनित की जाएगी। हर खिलाड़ी इसके बाद बीसीसीआई का फार्म भरेगी और खेलने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को निर्धारित फीस व सुविधाएं मिलेंगी। अखिलेश भी दावेदारों में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें