फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ताइक्वांडो बेल्ट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sun, 09 Jul 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में कलर बेल्ट परीक्षा में भाग लेते खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में ताइक्वांडो बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में ताइक्वांडो बेल्ट प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें शिविर के खिलाड़ियों ने ताइगेक, अटैक, डिफेंस, बेसिक, किक आदि में अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके आधार पर इन्हें सफल घोषित किया गया।
देवरिया ताइक्वांडो संघ की ओर से यह आयोजन किया गया। संघ के सचिव व प्रशिक्षक गिरीश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चुनाव किया गया। इसमें येलो बेल्ट में पार्थ शुक्ला, प्रिया कुमारी, मानवेंद्र कुमार, अराध्या यादव, अदिति जायसवाल, ईशान वर्मा, उत्कर्ष राय, अभिषेक पटेल ,शुभम यादव, पीयूष कुमार, अदम्य मिश्रा अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट में रिचा पांडेय, निशिता सिंह चौहान, रोशन चौहान, रतन गौंड, ओम शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, समीर यादव, दिव्यांश पांडेय, ग्रीन वन बेल्ट में ऋषभ कुमार सफल रहे। क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद, देवरिया ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कानोडिया, अभिमन्यु सिंह , शालिनी शर्मा, शकील अहमद, पूजा सिंह, योगेंद्र सिंह, कुंदन मणि, अशोक सिंह, कादिर आलम ने इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें