फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोरखपुर के आकाश ने सोहगौरा के भोला को दी पटकनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़हा में विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता हुई आयोजित
विज्ञापन


एकौना। क्षेत्र के हड़हा गांव में रविवार को हुई राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने जोर आजमाइश की। इस दौरान हुए रोमाचंक मुकाबले में गोरखपुर के आकाश ने सोहगौरा के भोला यादव को पटकनी देकर लोगों में उत्साह भर दिया। प्रतियोगिता की शुरुआत सपा नेता प्रदीप यादव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीताराम यादव ने पहलवानों का हाथ मिला कर किया।
विज्ञापन


गोरखपुर के विकास यादव और सरहरी के मनोज यादव के बीच कुश्ती बराबरी पर रहा, दोनों पहलवान निर्धारित समय में एक दूसरे को हरा नहीं सके। देवरिया के धर्मपाल यादव को गोरखपुर के सूरज पासवान ने चरखी दांव में उलझा कर आसमान दिखा मुकाबला जीत लिया। पकड़पुरा के सत्यवीर सिंह और सरहरी के अमन यादव के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। रुद्रपुर के मनोज यादव ने बड़हलगंज के संजय यादव को हराया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विजय यादव, सुनील यादव, कमलेश यादव, अंशु प्रदीप यादव, अंगद यादव, हरेराम यादव, रणजीत यादव, नरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें