फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी अंडर-19 क्रिकेट महिला टीम में आकांक्षा का चयन

विज्ञापन
यूपी अंडर-19 महिला टीम में चयनित हुई शहर की आकांक्षा मल्ल। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
यूपी अंडर-19 क्रिकेट महिला टीम में आकांक्षा का चयन
विज्ञापन

गुजरात में हो रहे टी-10 मुकाबले में यूपी टीम की ओर से खेलेंगी
इसके पहले यूपी अंडर-16 टीम की भी सदस्य रह चुकी हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया के गायत्रीपुरम की रहने वाली आकांक्षा मल्ल का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-19 महिला टीम में हुआ है। ओपनर बल्लेबाज एवं राइट आर्म मीडियम पेसर के रूप में खेलने वाली यह खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रशिक्षण शिविर की प्रशिक्षणार्थी हैं और प्रदेश की अंडर-16 टीम में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं।
गायत्रीपुरम निवासी चंद्र प्रकाश मल्ल तथा शीला मल्ल की यह होनहार पुत्री चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है। बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव के चलते इन्होंने इसके प्रशिक्षण के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम का रुख किया। कड़ी मेहनत का परिणाम है कि इनका उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला टीम में हुआ है।
विज्ञापन

स्टेडियम में क्रिकेट के प्रशिक्षक पवन कुमार ने बताया कि आकांक्षा का चयन कमला क्लब, कानपुर में आयोजित मैच में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर यूपी अंडर-19 टीम में किया गया है। चयनित टीम गुजरात में आठ अक्तूबर तक आयोजित टी-20 मुकाबले में गुजरात राज्य की टीम से ही खेलेगी।
उधर, देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आईपी मिश्र ने बताया कि आकांक्षा के चयन से जिले में क्रिकेट में कॅरियर बनाने की इच्छुक अन्य लड़कियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

उनकी उपलब्धि पर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन उपाध्याय, कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कलाम खान के अलावा जिला क्रीड़ा अधिकारी राजनरायन प्रसाद, क्रिकेट छात्रावास के प्रशिक्षक अब्दुल अहद, विभागीय प्रशिक्षक रवि शर्मा, गिरीश सिंह, अमित कुमार पांडेय, धर्मेंद्र यादव, शाने हबीब आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें