फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने चोरी की घटनाओं पर दी हिदायत

विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बघौचघाट थाने का किया निरीक्षण।संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने चोरी की घटनाओं पर दी हिदायत
विज्ञापन

थाने का किया निरीक्षण, लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार की रात थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना क्षेत्र में बढ़ रही चोरी घटनाओं पर थाना प्रभारी को हिदायत दी। साथ ही 15 दिन में चोरी की घटनाओं के खुलासे तथा लंबित मामलों के शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लें।
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बघौचघाट थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अभिलेखों की गहनता से जांच की। वहीं, फरियादी रजिस्टर में एक माह पूर्व के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्र पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने थाना क्षेत्र में दो माह में हुईं करीब 15 चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई तथा 15 दिन के अंदर खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पर तैनात सिपाहियों के हलका की जानकारी ली और कहा कि अपने क्षेत्रों में किसी पीड़ित को प्रताड़ित करते हुए दोषी पाए जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मेस मैनेजर से सिपाहियों को उचित भोजन देने को कहा। कृषि मंत्री एक घंटे तक थाने के सभी पहलुओं की जांच की। थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय जनता की शिकायतें पहुंच रही हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेकर उसका समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें