फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिह्नित किए गए 346 दिव्यांग विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिह्नित किए गए 346 दिव्यांग विद्यार्थी
विज्ञापन

584 सहायक उपकरण देने की हो रही तैयारी
10 को रामपुर कारखाना बीआरसी व 11 अक्तूबर को प्राथमिक विद्यालय पुरैना में लगेगा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। समग्र शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए जाने की तैयारी चल रही है। जुलाई व अगस्त माह में चले मेजरमेंट कैंप में कुल 346 दिव्यांगों को चिह्नित किया गया था। 10 अक्तूबर को रामपुर कारखाना बीआरसी व 11 अक्तूबर को पुरैना प्राथमिक विद्यालय पर शिविर लगाकर इन्हें श्रवण यंत्र, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कैलीपर, सीपी चेयर, रोलेटर, वाकिंग स्टिक, एल्बो क्रच आदि कुल 584 उपकरण दिए जाएंगे।
बीते 30 जुलाई को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रामपुर कारखाना व एक अगस्त को सलेमपुर क्षेत्र के पुरैना प्राथमिक विद्यालय पर दिव्यांग विद्यार्थियों को उनके लिए सहायक सिद्ध होने वाले उपकरण देने के लिए चिह्नित करने का कार्य विशेषज्ञों ने किया था। उन्हें मौके पर ही टोकन भी प्रदान किया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रामपुर कारखाना बीआरसी पर कुल 212 लाभार्थियों में 348 उपकरण एवं सलेमपुर क्षेत्र के पुरैना प्राथमिक विद्यालय पर चिह्नित किए गए 134 लाभार्थियों में कुल 236 उपकरण शिविर लगाकर बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

उपकरण उन्हें ही दिया जाएगा, जिन्हें जुलाई व अगस्त माह में लगे शिविर में चिह्नित कर टोकन प्रदान किया गया था। ऐसे में अभिभावक टोकन लेकर अवश्य आएं। उन्होंने बताया कि दिव्यांग विद्यार्थी भी शिक्षित हो सकें और अपने को कमतर न आंके, इसी उद्देश्य से प्रति वर्ष ऐसे छात्र-छात्राओं को चिह्नित कर सहायक उपकरण दिए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें