देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को राजकीय बाल गृह बालक का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रहे बच्चों से बातचीत कर स्वास्थ्य, पढ़ाई, खान-पान, रहन-सहन और दैनिक जरूरतों की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों को बेहतर भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षित व स्वच्छ माहौल उपलब्ध कराया जाए।
कृषि मंत्री ने कहा कि बाल गृह में रह रहे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रत्येक बच्चे की जरूरतों की नियमित समीक्षा हो और देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।