फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने की पथरदेवा की सफाई

Fri, 14 Apr 2017 11:16 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पथरदेवा में कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सड़क और नाले की सफाई की।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बघौचघाट। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यकर्ताओं के साथ पथरदेवा कस्बे की सफाई की। सूर्यप्रताप शाही शुक्रवार को सुबह सात बजे पथरदेवा कस्बे के छितौनी मोड़ पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और सुबह की चाय के साथ हाथ में झाड़ूू और कुदाल लेकर सफाई में जुट गए। उनके साथ कई गांव के लोग भी सफाई अभियान में जुड़ गए।

जिले और ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी, थाना प्रभारी, सिपाही भी मंत्री के अभियान को सफल बनाने में लग गए। पथरदेवा से कुचया गांव तक एक किलोमीटर सड़क, नाला साफ किया गया। इसके बाद कृषि मंत्री पथरदेवा प्राथमिक विद्यालय में आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में पहुंचे। अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विपरीत हालात में भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर अंबेडकर ने साबित कर दिया की हौसला बुलंद हो तो मंजिल मिल ही जाती है। वहीं कोटवा मिश्र गांव में सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें सभी जाति के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सफाई अभियान में ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, बेनीमाधव शुक्ला, राणा प्रताप सिंह, संजय सिंह, शफीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें