फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी दाल मिल और तेल मिल के लिए नहीं किया कोई अवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को भा रही पहले-आओ पहले पाओ कृषि यंत्र योजना
विज्ञापन

देवरिया। खेती, किसानी की बेहतरी के लिए सरकार किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र दे रही है। पहले आओ-पहले पाओ योजना किसानों को खूब भा रही है। 1038 किसानों को कृषि यंत्र देने के लक्ष्य के सापेक्ष 798 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन कर टोकन प्राप्त करा लिया है। मिनी दाल मिल और तेल मिल के लिए अभी तक किसी ने भी ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है।
पहले आओ-पहले पाओ योजना के अंतर्गत 60 प्रकार के कृषि यंत्र किसानों को देने हैं। 1038 का लक्ष्य रखा गया है। इसमें पावर स्प्रेयर, चेप कटर मानव रहित, जीरोटिल सीडकम फर्टिलाइजर, स्प्रिंकलर सेट, ट्रैक्टर मउंटेन स्प्रेयर मशीन, वाटर केरिंग पाइप, लपेटा पाइप, हैपी सीडर, सीड ड्रिल, ब्रस कटर, रीपर सेल्फ प्रोपेल्ड, मानव चालित स्प्रेयर, रीपर कंबाइंडर, मल्चर 35, ओसाई पंखा, रिवरसेवल मोल्ड गोल्ड प्लाउ, बेलर, डिस्क प्लाउ, तेल मिल विद फिल्टर प्रेस, मिनी दाल मिल, फूट स्प्रेयर, कल्टीवेटर, आलू खुदाई मशीन आदि कृषि यंत्र शामिल हैं। सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला कृषकों 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को www.upagriculture.com पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन से प्राप्त टोकन को किसान कृषि विभाग में जमा करेंगे। इस आधार पर किसानों को अनुदान दिया जाएगा। उप कृषि निदेशक डॉ. एके मिश्रा ने बताया एक अक्तूबर आवेदन करने की अंतिम तारीख है। जिले के अधिकांश किसान आवेदन कर चुके हैं। मिनी दाल मिल और तेल मिल के लिए कोई आवेदन नहीं आया है। इस पर 60 प्रतिशत अनुदान मिलना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें