फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के जलुआ गांव में जमीन के बंटवारे के दौरान हुए मारपीट में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। जलुआ गांव के रहने वाले रामजी शर्मा पुत्र गुल्ली शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 23 जून को सुबह सात बजे के करीब पट्टीदारों से पैतृक जमीन का बंटवारा हो रहा था। इस दौरान विपक्षियों ने गोलबंद होकर उन्हें और उनकी पत्नी को लाठी-डंडा, लात-मुक्का से मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अभिमन्यु शर्मा, राजेश शर्मा, दीपक शर्मा व लीलावती देवी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें