फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोड़वली : एक साल में सड़क टूटने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 28 May 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मईल के गोड़ौली में जिलापंचायत की सी सी सड़क एक साल के बाद ही जगह जगह टूटने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
मईल। भागलपुर ब्लॉक के गोड़वली गांव में जिला पंचायत से बनी करीब 80 लाख की सीसी सड़क एक साल बाद ही जगह-जगह टूटने लगी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने गोड़वली जमुआ मार्ग पर रविवार को प्रदर्शन कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला पंचायत कोटे से एक साल पहले जमुआ से गोड़वली सीसी सड़क 900 मीटर लगभग 54 लाख रुपये व पिपरा दवन से गोड़वली 400 मीटर लगभग 24 लाख रुपये से बनी है। दोनों सड़क जगह जगह फटने व टूटने लगी है। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान आलोक सिंह, पूर्व प्रधान चन्द्रशेखर प्रसाद, चन्द्रकेतु सिंह, गोपेश कुमार, राजन सिंह, यशबीर सिंह, सतीश कुमार, जीतबहादुर सिंह, बिनीत आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें