फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के विरोध के चलते नहीं हुआ अहिरौलीघाट पर दाहगृह का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के विरोध पर नहीं हुआ शवदाह गृह का शिलान्यास
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री पहुंचे थे अहिरौलीघाट पर शिलान्यास करने
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सोमवार की शाम पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के अहिरौलीघाट पर 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शवदाह गृह का शिलान्यास करने पहुंचे, लेकिन अहिरौली गांव की कुछ महिलाओं ने इसका विरोध कर दिया। कुछ महिलाओं ने बताया कि जिस जगह पर शवदाह गृह बनना है, वह हम लोगों की निजी भूमि है। जबकि लेखपाल ने बताया कि यह जमीन मंदिर कुटी की है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। सरकार इसी आधार पर शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी आदि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है। किसानों को हर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि शवदाह गृह बन जाता तो सैकड़ों गांवों के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए मौसम की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान कुंवर राय ने कहा कि दो दिन का समय दिया जाए तो पुन: राजस्व टीम से पैमाइश कराकर जगह चिह्नित कर शिलान्यास कराया जाएगा। मंत्री ने कहा कि यह बजट केवल मार्च तक है। इसलिए अब शवदाह गृह गोठा रसूलपुर में बनेगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, बीडीओ आलोक सिंह, एडीओ पंचायत विन्दा सिंह, लेखपाल ओमप्रकाश पांडेय, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश गौतम, अनिल प्रसाद, अरविंद राय, रामायन साहनी, अनूप शाही, विवेक राय, राजकुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें