भागलपुर ब्लाॅक के अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने का दिया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भागलपुर ब्लाॅक कार्यालय का सीडीओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने के साथ वेतन काटने का आदेश दिया।
भागलपुर ब्लाॅक कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार ने शुक्रवार की दोपहर निरीक्षण किया। इस दौरान एडीओ पंचायत धीरेन्द्र सागर, वरिष्ठ सहायक दिनेश कुमार, वरिष्ठ सहायक राजेश गौतम, एपीओ रीतू दीप सिंह, टीए संतोष पाण्डेय, टीए कमलेश कुमार ओझा, टीए धर्मेन्द्र सिंह, टीए अरुण कुमार, मनु कुमार, विकास कुमार, आनंद भैरव आदि कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
जिस पर सीडीओ ने वेतन काटने के साथ-साथ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। अनुपस्थित कर्मचारियों के उपस्थित न रहने की शिकायत प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह टिंकू ने की। कहा कि ब्लाॅक क्षेत्र के दूर-दूर से महिला पुरुष अपने कार्य के लिए आते हैं और कर्मचारियों के नहीं मिलने पर शाम को निराश होकर घर लौट जाते हैं। इसकी शिकायत कई बाद अधिकारियों से कर चुके हैं।
सीडीओ रविन्द्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि अधिकतर कर्मचारी अनुपस्थित रहते हैं। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। सभी का वेतन काटने के साथ ही उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।