फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की सभा के बाद उठा ले गए खाट

Tue, 06 Sep 2016 11:03 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
खाट उठाकर घर ले जाने की होड़ मची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर(ब्यूरो)। यूपी चुनाव का शंखनाद करने पहुंचे राहुल गांधी की खाट सभा के बाद खाट उठाकर घर ले जाने की होड़ मच जाने से कांग्रेसी हतप्रभ रह गए। दिल्ली से मंगाई गई खाट को लोग सिर पर लेकर चलते बने। लोगों को खाट लेकर जाते देख कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें रोकने का प्रयास किए, लेकिन भीड़   उनसे भिड़ गई।
विज्ञापन


भीड़ के तेवर देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुप्पी साधना ही बेहतर समझा। दरअसल, राहुल की ‘खाट सभा’ के लिए दिल्ली से बांस की 1500 खाट मंगाई गईं थीं। इनको सभा के लिए सतासी इंटर कॉलेज के मैदान में बिछाया गया था।  भीड़ बढ़ने से राहुल गांधी के पहुंचने से पहले ही कई चारपाइयां टूट गईं। राहुल के विशेष मंच को तैयार करने में पांच दिन लगे थे।

मंच पर त्रिस्तरीय बैठने की व्यवस्था की गई थी। राहुल के नजदीक कुछ लोगों को ‘मचिया’ पर बैठाया गया। राहुल के लिए एक खास खाट बिछाई गई थी। भीड़ उमड़ने के बाद चारपाई पर बैठने की व्यवस्था बिगड़ गई। राहुल के जाते ही लोग सिर पर खाट और हाथ में मचिया लेकर अपने-अपने घरों की ओर चल दिए। कांग्रेस की खाट लूट लिए जाने से पूरा मैदान साफ हो गया।
विज्ञापन


सभा समाप्त होने के बाद गांव से आईं महिलाओं और नवयुवकों के सिर पर खटिया लेकर जाते देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। इस दौरान सिर पर खाट लेकर जा रहे युवक ‘हमारी मांगे पूरी हो, खटिया लूटना जरूरी है’, का नारा भी लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें