फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन दिन घटने के बाद सरयू ने फिर पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू नदी का मिजाज बार-बार बदल रहा है। पिछले सप्ताह खतरे के निशान के पास पहुंचकर लौटी नदी, फिर बढ़ने लगी है। शुक्रवार सुबह से नदी ने एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार शुक्रवार शाम 4 बजे नदी का जलस्तर 63.50 मीटर रिकार्ड किया गया। बृहस्पतिवार शाम को नदी का जलस्तर 63.39 मीटर रिकार्ड किया गया था। नदी खतरे के निशान से अभी 51 सेमी नीचे बह रही है। केंद्रीय जल आयोग के जेई राजेश राव ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के चलते नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। नदी के अगले 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें