फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीटी स्कैन जांच के बाद फिल्म के लिए मरीज को नहीं होगी दिक्कत

Wed, 18 Jun 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज के सीटी स्कैन जांच कराने के बाद फिल्म मिलनी शुरू हो गई। इससे मरीजों को राहत मिली है।
करीब सत्रह से प्रिंटर खराब होने की वजह से फिल्म उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। डॉक्टर रिपोर्ट के साथ फिल्म मांग रहे थे, जिससे मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा था। जरूरी होने पर बाहर से जांच करानी पड़ रही थी, जिससे आर्थिक बोझ पड़ रहा था। अब मरीजों को आसानी हो रही है।
मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए निशुल्क सीटी स्कैन की सुविधा है। ओपीडी, वार्ड और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को जरूरत पड़ने पर डॉक्टर सीटी स्कैन जांच कराते हैं। सेंटर पर रोजाना करीब पचास से साठ मरीजों की जांच होती है, लेकिन 31 मई को सेंटर के कंसोल में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई थी। धुआं उठते देख और अलार्म बजने पर सुरक्षा गार्डों और कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हादसे में एक वाॅल फैन जल गया। उसके प्रिंटर पर गिरने से उसका कुछ पार्ट्स भी जल गया, जिससे काम करना बंद कर दिया। इसके बाद सीटी स्कैन जांच ठप हो गई। एक दिन बाद जांच शुरू की गई, लेकिन प्रिंटर खराब होने से फिल्म नहीं दी जा रही थी। रिपोर्ट देर शाम व अगले दिन मिलता है।
मरीज रिपोर्ट लेकर जाने पर डॉक्टर फिल्म भी मांग कर इलाज करने की बात कह रहे थे। इससे मरीजों के सामने समस्या हो गई थी। कुछ तीमारदार फिल्म न मिलने पर कर्मचारियों से उलझ जा रहे थे। पार्ट्स मंगाने के लिए मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद प्रक्रिया शुरू की गई। 17 दिन बाद कंपनी ने पार्ट्स उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रिंटर ठीक हुआ। इसके बाद कर्मचारियों व मरीजों को राहत मिली है। सेंटर मैनेजर आकाश सिंह ने बताया कि करीब साढ़े तीन सौ मरीजों की जांच की गई, जिनको फिल्म नहीं मिल सका था। अब उन्हें फिल्म उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें