फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल नहीं मिलने पर प्रदर्शन

Wed, 28 Dec 2016 11:22 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
कंबल नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने नगर पंचायत गेट पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। लार नगर पंचायत कार्यालय पर चिह्नित जरूरतमंदों को चेयरमैन आशा वर्मा ने कंबल दिया। कंबल नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने चंद्रभूषण सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देख धरनास्थल पर पहुंचे ईओ सीताराम यादव को प्रदर्शनकारियों ने 35 जरूरतमंद महिलाओं की सूची सौंपा।
विज्ञापन


नगर प्रशासन की ओर से कंबल  देने को 1000 गरीबों की सूची बनाई गई थी। बुधवार को कंबल वितरण किया गया।  नगर पंचायत कार्यालय पहुंची महिलाओं में कुछ लोगों का नाम सूची में नहीं  था। इस पर महिलाएं नाराज हो गई। नाराज महिलाओं ने नगर प्रशासन पर कंबल  वितरण के लिए बनाई गई सूची में भेदभाव का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत गेट पर प्रदर्शन करने लगी और धरने पर बैठ गई। चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि चेयरमैन और ईओ मिलकर गुपचुप तरीके से अपने चहेतों को कंबल वितरण सूची में नाम भेजे है।

इसकी वजह से गरीब लोग कंबल पाने से वंचित हो गए है। तालाबंदी की सूचना पर पहुंचे ईओ ने नाराज लोगों से वार्ता की और वंचित लोगों को कंबल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। चेयरमैन आशा वर्मा ने कहा कि नगर के कोई भी गरीब कंबल पाने से वंचित नहीं रहेगा।  सूची से जो भी गरीब वंचित हुए है। उनको भी कंबल मिलेगा। कार्यक्रम में मुन्ना सिंह, पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्ता, रविन्द्र  वर्मा, सोनू, नसीम, राजेश कुशवाहा, मनीष सिंह, पंकज सिंह, लल्लन मिश्रा, शम्श महफूज, राशिद जमाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें