तरकुलवा। मुंडेरा बाबू गांव में मंगलवार की रात मोबाइल फोन के लिए घर में हुई कहासुनी के बाद अजय दुबे (52) ने फंदे से लटक गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मुंडेरा बाबू गांव निवासी अजय दुबे की रात में मोबाइल को लेकर घर में किसी से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह छत पर बने कमरे में चला गया। इसके बाद कुंडे के सहारे फंदे से लटक गया। परिजन जब उसे भोजन के लिए बुलाने गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर जब कोई आवाज नहीं आई तो उन लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद