फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Oct 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। खुखुंदू थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव निवासी विनायक कुमार की बाइक 19 अक्तूबर को लार बाजार के लख्खू मोड़ से चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर लार पुलिस ने आठ दिन बाद केस दर्ज किया था। विवेचना में दो युवकों का नाम प्रकाश में आया। मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ लार थाना क्षेत्र के बरडीहा परशुराम गांव निवासी आदर्श सिंह उर्फ गोलू और रोहित यादव को क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा कस्बा के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियोें को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों जेल भेज दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें