संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमुपर। रामपुर बुजुर्ग गांव के युवक अजीत गोंड की मौत के मामले में पुलिस ने पिता अशोक गोंड की तहरीर पर मृतक की पत्नी व उसके दो दोस्तों पर हत्या की धारा में केस दर्ज करने के बाद साक्ष्य जुटाने में जुट गई है।
बुधवार को विवेचक संतोष कुमार सिंह की गैर मौजूदगी में एसएसआई धर्मेंद्र सिंह ने मौके का नक्शा तैयार किया आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश भी दे रही है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी अजीत गोंड की 30 मई को सलेमपुर के सलाहाबाद मोहल्ले में एक किराए की मकान में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अजीत के शव को घर में बेड पर पाया था। अजीत की पत्नी रानी व उसके दो दोस्त घर पर मौजूद थे।
अजीत की पत्नी ने ससुराल वालों को बताया कि अजीत ने छत के कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, जबकि अजीत के पिता अशोक प्रसाद गोंड ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बहू रानी की सूचना पर जब सलाहाबाद पहुंचे तो अजीत का शव बेड पर पड़ा था।
देखने से साफ लग रहा था कि अजीत की हत्या की गई है। मौके पर अजीत की पत्नी रानी व उसका दोस्त महदहां बाग निवासी राज कुमार यादव तथा वार्ड संख्या 13 पाठशाला रोड निवासी संदीप मद्धेशिया मौजूद थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि अजीत की हत्या उसकी पत्नी और उसके दोस्तों ने की है। हालांकि, पुलिस को पहले ही अजीत की हत्या होने की आशंका थी।
प्रभारी कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।प