फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजान के बाद कोरोना से बचने को मौलाना कर रहे अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
अजान के बाद कोरोना से बचने को मौलाना कर रहे अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। इलाके की दर्जनों गांवों की मस्जिदों से अजान के बाद कोरोना से बचने की जानकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से मौलाना लोगों तक दे रहे हैं। घरों में नमाज पढ़ने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सहित सैनिटाइज करते रहने की सलाह दे रहे हैं। ताकि विकट परिस्थिति में संक्रमण न फैले।
विज्ञापन

लार जमा मस्जिद के मौलाना दाउद अंसारी ने मस्जिद में अजान की। अजान खत्म होते ही वह मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग, अपने आस-पास सफाई रखने, हाथों को दो-दो घंटे पर धोते रहने व अपने घरों में ही पांचों वक्त की नमाज पढ़ने को कहा। लार ब्लॉक के पटना गांव के मस्जिद के पेशे इमाम शाहनवाज हुसैन ने अजान के बाद पूरे ग्राम वासियों से गुजारिश करते हुए कहा कि देश की आर्थिक स्थिति सुधारने व महामारी से बचने के लिए देश हित में सभी लोग काम करें। लॉकडाउन का उल्लंघन करना आप की और आपके परिवार की जान को खतरा में डाल सकता है। अपने घरों में रहें। बिना जरूरी काम के बाहर न निकलें। रामनगर, गढ़वा खास, मेहरौना, पिंडी, चुरिया, सुतावार, चौरडीहां मस्जिदों के लाउडस्पीकर से कोरोना के खिलाफ लॉकडाउन का पालन कर जंग लड़ने की गुजारिश की गई। मौलाना मसिउदजमा ने कहा कि अपने देश को हर हाल में सुरक्षित रखना है। यह अपील लगातार चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें