फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने फंदा लगाकर दे दी जान

Fri, 03 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के सोंदा में किराए का कमरा लेकर रह रहे एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटकर कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है। सीतापुर जिले के इमिलिया सुल्तानपुर थाने के डिछौना निवासी अनिश राजमिस्त्री का कार्य करता है। वह विगत छह माह से सोंदा में कमरा लेकर अपने साथियों के साथ रहता था। इधर कार्य पूरा होने के बाद उसके साथी चले गए। वह नहीं गया। बीते 28 फरवरी को वह अपनी पत्नी करीना को लेकर आया। शुक्रवार को पत्नी करीना से अनिश की कहासुनी हो गई। इसके बाद पत्नी घर का कार्य करने लगी। इसी बीच अनिश ने कमरा बंद कर फंदे के सहारे लटक गया। यह देख करीना चिल्लाने लगी। किसी तरह से खिड़की की जाली हटाकर व अंदर गई। इसके बाद चाकू के सहारे रस्सी के फंदे को काट उसे नीचे उतारा। इसके बाद लोगों की सूचना की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज लाई। जहां इलाज के दरम्यान अनिश की मौत हो गई। इस घटना के बाद उसने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें