फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी से विवाद के बाद युवक का शव फंदे से लटका मिला

Sun, 17 May 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सब्जी मंडी के बगल में रहने वाले एक युवक का पत्नी से विवाद के बाद छत के कुंडे से फंदे से लटका शव मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को फंदा से उतरवाया। परिवार के लोगों ने संतुष्टि के लिए उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह इचौना पूर्वी निवासी कृष्णा मद्धेशिया (30) पुत्र पवन मद्धेशिया का शनिवार की देर रात छत के कुंडे से फंसे से लटका शव मिला।
पुलिस के अनुसार, किसी बात को लेकर रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
उसके बाद वह नीचे अकेला बैठा रहा। कुछ देर बाद वह छत पर चढ़ कर एक कमरे में प्रेस में लगे तार को तोड़ कर पंखे के कुंडे में बांध कर फंदा लगाक लटक गया। उसकी शादी करीब छह माह पहले ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा तीन भाइयों में सबसे छोटा था और एक बहन भी है कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि पारिवारिक कलह में युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें