फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कथित तानाशाहीपूर्ण रवैये पर नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने राजस्व मामलों के निस्तारण में आ रही समस्याओं का समाधान करने और कार्य व्यवहार में बदलाव लाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर तहसील में तालाबंदी और हड़ताल की जाएगी। अधिवक्ताओं का आरोप है कि धारा 31/32, 24, 80 और 116 से संबंधित राजस्व मामलों के निस्तारण में दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा असंक्रमणीय भूमिधर से संक्रमणीय भूमिधर की श्रेणी में परिवर्तन से जुड़े प्रकरणों में भी समस्याएं हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि इन मामलों का नियमानुसार और गंभीरतापूर्वक निस्तारण किया जाना चाहिए, ताकि वादकारियों को अनावश्यक परेशानी न हो। धरना दे रहे अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

इस दौरान अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी, मंत्री विजयसेन यादव, पूर्व अध्यक्ष सामंत कुमार मिश्र, राकेश कुमार शाही, अजय कुमार श्रीवास्तव, विनोद सिंह और राजाराम सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें