फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार, किया प्रदर्शन-कार्य बहिष्कार

Tue, 14 Feb 2023 04:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

सिविल कोर्ट गेट पर धरना-प्रदर्शन के चलते वादकारियों और अधिकारियों को करीब 12 बजे तक आने- जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के चार दिन बाद भी हमलावरों को गिरफ्तार नहीं की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह के कठिनइया स्थित आवास में घुसकर मारपीट के मामले में हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सोमवार को अधिवक्ता लामबंद हो गए। न्यायिक कार्य से विरत रहकर उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन से हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन की दोपहर में हुई बैठक में निर्णय लिया कि जब तक हमलावर गिरफ्तार नहीं कर लिए जाते तब तक दीवानी कचहरी परिसर में किसी भी पुलिस कर्मी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जेल से बंदी को पेशी पर लेकर आए दो वाहनों को वापस लौटा दिया। इस दौरान कचहरी गेट पर सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात रही। मंगलवार को भी अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहने की आशंका जताई जा रही है।

डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने कहा कि पुलिस-प्रशासन अधिवक्ताओं का लगातार शोषण कर रहा है। संघ इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। हमलावरों को पुलिस प्रशासन गिरफ्तार करने के बजाय संरक्षण दे रहा है।
विज्ञापन


सिविल कोर्ट गेट पर धरना-प्रदर्शन के चलते वादकारियों और अधिकारियों को करीब 12 बजे तक आने- जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के चार दिन बाद भी हमलावरों को गिरफ्तार नहीं की है।

इस दौरान बार पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र, सिंहासन गिरि, सुभाष चंद्र राव, प्रेमशंकर मिश्र, अरविंद साहनी, अनिल कुमार सिंह, नरेंद्र यादव, अर्जुन यादव, प्रकाश तिवारी निराला, अजय उपाध्याय, वरुण सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें