फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेशकार के खिलाफ अधिवक्ता लामबंद, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 02 May 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देवरिया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व न्यायालय में तैनात पेशकार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने दी कलेक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन के नेतृत्व में बुधवार को मोर्चा खोल दिया है। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप है कि पेशकार अधिवक्ताओं के साथ हमेशा अव्यावहारिक रूप से पेश आते हैं। अधिकारी की ओर से पत्रावली में आदेश करने बाद भी पेशकार अपने पास महीनों तक पत्रावली रखे रहते हैं और धन की मांग करते हैं। अधिवक्ताओं ने पेशकार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल स्थानांतरित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में दी कलेक्ट्रेट, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचीज यादव, उमापति त्रिपाठी, रामाशंकर यादव, रमेश चंद पांडेय, मनोज कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, संत शरण तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें