फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार के स्थानांतरण, अधिवक्ताओं का बहिष्कार खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नायब तहसीलदार के स्थानांतरण, अधिवक्ताओं का बहिष्कार खत्म
विज्ञापन

सलेमपुर। 24 दिन से तहसील के अधिवक्ताओं का चल रहा न्यायिक कार्य बहिष्कार नायब तहसीलदार सुनील सिंह के स्थानांतरण के बाद बृहस्पतिवार को स्थगित हो गया। भटनी के नायब तहसीलदार का स्थानांतरण बुधवार को कलक्ट्रेट देवरिया में नायब तहसीलदार सीलिंग के पद पर हो गया।
तहसील के अधिवक्ता छह सितंबर से भटनी के नायब तहसीलदार सुनील सिंह के स्थानांतरण की मांग को लेकर न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे थे। आरोप था कि नायब तहसीलदार द्वारा छह महीने से लंबित सैकड़ों अविवादित नामांतरण वादों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। उनकी यह मांग पूरी होने के बाद तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ पांडेय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को तहसील में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से न्यायिक बहिष्कार स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन सचिव देवेंद्र दुबे ने किया। इस दौरान राम नरायण लाल, गोपाल पांडेय, रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, अरविंद तिवारी परमानंद यादव, बृजेश मिश्र चंद्रभूषण तिवारी, राम रतन गुप्त, प्रमोद तिवारी, सत्येंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें