देवरिया। तहसील बार एसोसिएशन देवरिया की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को अध्यक्ष एडवोकेट सामंत कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें बार और बेंच के बीच चल रहे गतिरोध, तहसीलदार की कार्यप्रणाली और न्यायिक कार्य में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अधिवक्ताओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम देवरिया द्वारा कार्यप्रणाली सुधार के लिए मांगे गए समय का उल्लेख किया और कहा कि अपेक्षित सुधार अब तक नहीं दिखा। अधिवक्ताओं ने विशेष रूप से दफा-31/32 के मामलों के निस्तारण में हो रही देरी और जटिलता पर नाराजगी जताई। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार शाही, मंत्री अजय कुमार द्विवेदी, राजेश सिंह, युगुल किशोरी तिवारी आदि मौजूद रहे।