फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अधिवक्ताओं ने तहसीलदार का पुतला फूंका

Thu, 04 Sep 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
 पुतला फूंकते तहसील बार एसो​सिएशन के सदस्य
विज्ञापन
देवरिया। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को 13वें दिन तहसील चौक पर सदर तहसीलदार का पुतला फूंका। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के प्रदर्शन की मांग मजबूती से दोहराई।पूर्व अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी ने कहाकि तहसीलदार सदर कृष्ण कुमार मिश्र व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा के तानाशाही पूर्ण रवैया से कामकाज सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। उन्होंने कहाकि सदर तहसीलदार के स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंंने चेताया कि स्थानांतरण नहीं होने पर आगे आंदोलन उग्र होगा। इस बीच कोई घटना घटती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष सामंत कुमार मिश्र, राकेश कुमार शाही, राजाराम, शुभम त्रिपाठी, संजय, गिरीश नारायण, राजीव, प्रमोद, बेचन सिंह, अखिलेश, अरविंद, मनोज, राजेश सिंह, जसमुद्दीन आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें