फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने न्यायिक तहसीलदार कोर्ट का किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने न्यायिक तहसीलदार कोर्ट का किया बहिष्कार
विज्ञापन

देवरिया। तहसील परिसर में सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष युगुल किशोर की अध्यक्षता में बैठक संघ भवन पर हुई। न्यायिक तहसीलदार कोर्ट के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि न्यायिक तहसीलदार के न्यायालय में पत्रावलियों में मनमाने तरीक से कार्रवाई की जा रही है। संघ ने कई बार वार्तालाप के माध्यम से अपील की, लेकिन उसके बाद भी पत्रावलियों में पुरानी गलतियों की दोहराया जा रहा है। इसे लेकर अधिवक्ताओं में रोष है। इस दौरान अजय श्रीवास्तव, शंभू नाथ सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, राकेश शाही, अमित गुप्ता, रामशरन यादव, नवीन मणि, आशुतोष मणि, संतोष पाठक, भारत भूषण गुप्ता, रामछबीला यादव, मनोज श्रीवास्तव, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, महेंद्र देव सिंह, तेज प्रताप पांडेय, राजीव त्रिपाठी, विजय कुशवाहा, विष्णु मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें