बरहज। तहसील परिसर में सोमवार को बार संघ के अधिवक्ताओं ने बैठक की। इसके बाद अधिवक्ता प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह प्रकरण में उनकी मांगें पूरी होने के तक आंदोलन जारी रहेगा।
तहसील बार संघ अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव और महामंत्री अमरेश यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बिजेंद्र सिंह के मौत मामले में न्याय को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। करीब आधा घंटे तक नारेबाजी की। तत्पश्चात नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि प्रशासन पहले ही चेता होता तो संविधान से खिलवाड़ करने वालों का मन नहीं बढ़ता। लापरवाही के चलते चकनाली पर सड़क बनाए जाने का विरोध कर रहे साथी अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की मौत हो गई।