फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से अधिवक्ता की मौत

Thu, 02 Oct 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। ट्रेन की चपेट में आने से मंगलवार की देर रात तहसील के एक अधिवक्ता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। उधर घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 तहसील वार्ड के रहने वाले रवि शंकर नारायण उपाध्याय (75) वर्ष पुत्र स्व. डॉ. उदय नारायण उपाध्याय तहसील में अधिवक्ता थे। मंगलवार की देर रात वह साइकिल लेकर अपने किसी परिचित के घर आजाद नर्सिंग होम के तरफ भोजन करने जा रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बावजूद वह साइकिल लेकर क्रॉसिंग पार कर रहे थे। इसी बीच भटनी के तरफ से आ रही एक ट्रेन की चपेट में वह आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होने पर भटनी जीआरपी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। मौत की खबर मिलते ही जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष सदानंद कुशवाहा, अधिवक्ता गणेश उपाध्याय, प्रमोद तिवारी, परमानंद यादव, रत्नेश श्रीवास्तव, रमेश यादव आदि ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें